भीलवाड़ा में 10 अक्टूबर को 4 घंटे बिजली कटौती, तिलक नगर समेत कई इलाके होंगे प्रभावित
भीलवाड़ा में 10 अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। हाउसिंग बोर्ड, ईरास और सालरा फीडर से जुड़े प्रभावित इलाकों की पूरी जानकारी जानें।
भीलवाड़ा में 10 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 11 केवी हाउसिंग बोर्ड, ईरास और सालरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की सूचना दी गई है। इसके चलते तिलक नगर, सांगानेर कॉलोनी, कंचन विहार, सालरा गांव सहित कई आवासीय कॉलोनियों और अन्य क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली उपलब्ध नहीं होगी।
अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 10 अक्टूबर को 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े तिलक नगर सेक्टर-5, 6, 7, 8 और 9, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार और इम्पीरियल प्राइम के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह, 11 केवी ईरास फीडर से जुड़े कंचन विहार, शिव नगर, सुंदर नगर, नोबल इंटरनेशनल स्कूल, सोफिया स्कूल, सांगानेर कॉलोनी, पंजीयन कार्यालय, रोशन वाटिका, कंचन विहार विस्तार, अहिंसा सर्किल, कुंवाडा खान रोड और अहिंसा सर्किल के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 11 केवी सालरा फीडर से जुड़े सालरा गांव और एजी एरिया, बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी, एम पी एस स्कूल तथा छापरी चौराहा के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, तीनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में 10 अक्टूबर को चार घंटे की यह कटौती रहेगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के मद्देनजर अपनी आवश्यकताओं की तैयारी करनी होगी।