भरतपुर में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के राजस्थान युवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए टाइगर प्रवीण कबीर।

भरतपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के राजस्थान युवा प्रकोष्ठ ने टाइगर प्रवीण कबीर को भरतपुर जिला युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के लोगों और समाज के युवाओं में खुशी का माहौल है। इस जिम्मेदारी के साथ कबीर ने समाजसेवा, युवाओं को संगठित करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने का संकल्प जताया है।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए टाइगर प्रवीण कबीर ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए समाजसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

कबीर ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सिद्धांतों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही वे समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज बुलंद करने के लिए कार्य करेंगे। युवाओं को संगठित करना तथा शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत बनाना भी उनकी कार्ययोजना का हिस्सा रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और संघर्ष का संकल्प है। टाइगर प्रवीण कबीर ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। उनकी नियुक्ति के साथ भरतपुर जिला युवा प्रकोष्ठ में समाजसेवा और युवाओं की भागीदारी को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Tags: