तस्वीर में बारां में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान पारंपरिक और गुलाबी परिधानों में सजी-धजी बैठीं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला सम्मेलन की सदस्याएं नजर आ रही हैं।

बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला सम्मेलन की ओर से सावन के पावन महीने में सुंदरकांड के साथ तीज महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष मंजू आनंद गर्ग एवं महामंत्री पिंकी गोएंका ने बताया कि सावन का महीना आते ही चारों ओर फैली हरियाली और बादलों की गड़गड़ाहट मन में अलग उमंग भर देती है। इसी खुशनुमा मौसम में तीज के पावन पर्व शुरू होते हैं।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में ‘सावन की तीज’ का खिताब स्वाति झालावाड़ी ने प्राप्त किया। अर्चना गर्ग ने द्वितीय तथा गायत्री जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ‘सावन में प्रश्नों की झड़ी’ प्रतियोगिता में स्वाति झालावाड़ी ने प्रथम और सरस्वती बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम मंजू गर्ग (जरगा) वालों के यहां आयोजित किया गया। सम्मेलन की सभी सदस्याएं लहरिया एवं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंचीं। महिलाओं ने अपने सुहाग की मंगल कामना करते हुए तीज की सवारी भी निकाली। सभी महिलाएं सज-धजकर प्रतियोगिता में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशी गर्ग, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य आशा गुप्ता, राजेश मंगल, अनीता जैन, नेहा गुप्ता, बबली अग्रवाल, शीला सिंहंल नमक, संरक्षक उषा निरंजन गोयल, राधा मित्तल, शकुंतला गुप्ता, सुनीता गोयल, नीलम गोयल, अनीता गोयल, रेणु गोयल, आशा लश्करी, बबीता गर्ग, रेखा अग्रवाल, श्वेता मंगल, ममता गोयल, निशा गोयनका, ममता गोयल, नीतू सिंहंल, प्रेमलता गोयल आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Tags: