अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बारां में नखराली तीज का भव्य आयोजन, लहरिया में सजीं सदस्याएं
बारां में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नखराली तीज में लहरिया परिधान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक खेल आकर्षण का केंद्र रहे।
तस्वीर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बारां की महिला सदस्याएं कोटा रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में नखराली तीज के भव्य आयोजन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई बारां की ओर से अध्यक्षा नीतू गुप्ता के सानिध्य में कोटा रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में नखराली तीज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक रंग के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया ने बताया कि संगठन की सभी सदस्याएं लहरिया में सज-धजकर पहुंचीं, जिससे आयोजन स्थल पर राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली।
आयोजन की जिम्मेदारी नेहा चित्तौड़ा, गरिमा चित्तौड़ा, भानू गर्ग, नीरू जैन एवं स्वाति झालावाड़ी ने संभाली। नखराली तीज प्रतियोगिता में मंजू मित्तल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि उषा गोयल सांगोद को विशेष प्रस्तुति के खिताब से नवाजा गया। शिल्पा ठाकुरिया की विशेष नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वन मिनट गेम ‘थाली के ऊपर बॉल’ में मधु गुप्ता ने प्रथम तथा शिल्पा ठाकुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मधु खंडेलवाल, मीना मित्तल एवं राधे खंडेलवाल ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शशि गर्ग, प्रियांका गर्ग, हीना पतिरा, श्यामा गोयल, शकुंतला गोयल, स्वाति विजय, ममता विजय, सरिता अग्रवाल, नेहा गुप्ता, मंजू गोयल, सुनीला अग्रवाल, राधे खंडेलवाल एवं रेखा विजय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। अंत में अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।