देश में नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस नौ दिवसीय उत्सव में हर दिन विशेष रंग के वस्त्र पहनकर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक, माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की भक्ति में डूबा हर दिन अपनी अलग धार्मिक महत्ता रखता है।