मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 11 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने के संकेत

पहाड़ों पर हो रही गतिविधियों का असर अब दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में साफ दिखने लगा है। दिल्ली में सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों ने घरों में एसी चलाना बंद कर दिया है और सुबह के वक्त पंखे भी बंद करने की नौबत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने के पूरे आसार बने हुए हैं। aaj ka Mausam की बात करें तो मौसम विभाग ने गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह चेतावनी जारी की गई है, उनमें पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, अररिया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदला मिजाज

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, उदयपुर और पाली में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच और आगर-मालवा जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब और छत्तीसगढ़ का हाल

पंजाब में आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम पंजाब और 25 अक्टूबर को उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 26 अक्टूबर से पंजाब में मौसम दोबारा साफ हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड का अहसास शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन उसके बाद रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ेगी।


Lalita Rajput

Lalita Rajput

इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

Next Story