हिंगणघाट विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जाम चौरस्ते से भव्य ‘सेवा ज्योती यात्रा’ निकाली गई। प्रज्वलित सेवा ज्योती के साथ निकली यह यात्रा हिंगणघाट में आमदार समीरभाऊ कुणावार के निवास पर पहुंची, जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय गाते ने प्रज्वलित सेवा ज्योती हाथ में लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। भारत माता के जयघोष के साथ सेवा ज्योती यात्रा ने हिंगणघाट शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा शहर जयघोष से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा और राष्ट्रविकास के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे जनकल्याणकारी पर्व और उनके द्वारा दिए गए निस्वार्थ जनसेवा के विचार को प्रत्येक घर तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुलजी बाडे, जिला महामंत्री आकाशजी पोहाणे, जिला सचिव संजयजी डेहणे, विधानसभा प्रमुख वामनजी चंदनखेडे, हिंगणघाट नगर परिषद की नगराध्यक्षा डॉ. नयनाताई तुळसकर, सिंदी रेलवे नगर परिषद की नगराध्यक्षा राणीताई कलोडे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्षा कौसरताई अंजुम, हिंगणघाट शहर अध्यक्ष भूषणजी पिसे, हिंगणघाट तालुका अध्यक्ष विनोदजी विटाळे, समुद्रपूर शहर हमदापूर अध्यक्ष शेषरावजी तुळनकर, समुद्रपूर तालुका अध्यक्ष हेमंतजी राऊत और सिंदी रेलवे मंडल अध्यक्ष अमोलजी गवळी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, हिंगणघाट नगर परिषद के नगरसेवक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवा ज्योती यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा और राष्ट्रविकास के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के साथ निस्वार्थ जनसेवा के विचार को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story