आज कल वाहन अपघातो की संख्या इतनी बढ गई है। की हर रोज एक-दो बड़े हादसे सुनने मिलते ही है। ऐसा ही कुछ हादसा हुआ उत्तरप्रदेश में जहा एक बिना चालक ट्रैक्टर ने कई वाहनो के साथ साथ एक दुकान को भी तहस नहस किया है। यह हादसा पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसने इस अप्रत्याशित और खतरनाक स्थिति को बयां किया। दुकान के अंदर लगे सीसीटीव्ही ने कैद किए दुश्य ने सबको हक्का-बक्का कर दिया।


दुकान का दरवाजा कांच का होने के कारण घटना शुरुआत से कैद हुई। विडियो में साफ तौर पर दिखाई देता है की दुकान के बाहर सड़क से एक ट्रैक्टर अचानक चलता हुआ आ रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि ट्रैक्टर पर कोई सवार नहीं था। जैसे ही ट्रैक्टर बढ़ा, पहले दुकान के बाहर खड़ी एक साइकिल और एक स्प्लेंडर बाइक उसके निशाने पर आ गईं और नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर ने धीरे-धीरे दुकान के कांच के दरवाजे तक अपनी गति बढ़ाई।

दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने जैसे ही इस बेकाबू ट्रैक्टर को देखा, वह तुरंत बाहर निकला। उसने ट्रैक्टर को रोकने के बजाय अपनी बाइक बचाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की रफ्तार ज्यादा न होने के कारण, वो पहली ही टक्कर में दुकान का दरवाजा तोड़ नहीं पाया। लेकिन दो-तीन टक्कों के बाद दरवाजा टूट गया और ट्रैक्टर अंदर घुस गया। यदि यह ट्रैक्टर तेज गति से आता, तो नुकसान और गंभीर हो सकता था।




दुकान के अंदर बैठे दूसरे व्यक्ति ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ब्रेक लगाया और ट्रैक्टर को रोकने में सफलता प्राप्त की। इस पूरी घटना में ट्रैक्टर का चालक कहीं नजर नहीं आया, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या इस हादसे के लिए चालक की किसी प्रकार की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story