उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात में खेल जगत में हरभजन सिंह की उपलब्धियों और उनके योगदान का विशेष उल्लेख रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story