कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान अब पूरा कर लिया गया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया है। रेस्क्यू के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।

दिनांक 28-09-2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। इसके बाद दिनांक 29-09-2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया।

इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।

उत्तरकाशी में कालिंदी पास से ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाने की कार्रवाई के साथ सभी 19 लोगों का सुरक्षित निकासी अभियान पूरा हो गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story