सौरिख थाना क्षेत्र के अरूहो गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फर्जी मुकदमों से परेशान एक युवक 33 हजार के बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। लंबे समय तक चली समझाइश और भरोसा दिलाने के बाद युवक सकुशल पोल से नीचे उतर आया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, अरूहो गांव निवासी पिंकू सिंह पुत्र बनवासी सिंह ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के खिलाफ एक माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद दोबारा थाना सौरिख में चोरी का प्रार्थना पत्र देकर उसे और उसके परिजनों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसने राघवेंद्र उर्फ पंकज सिंह पर बार-बार फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया।

पिंकू सिंह ने बताया कि उसके पिता बनवासी सिंह, सुरेंद्र सिंह तथा दलवीर सिंह (पुत्र सोवरन सिंह) भी इस विवाद में फंसे हुए हैं, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

वहीं, थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पंकज सिंह द्वारा चोरी की शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम का अंत तब हुआ, जब थानाध्यक्ष के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।

Updated On
Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)

नाम: चन्द्र प्रकाश

पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम 

विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें

परिचय 

चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।

Next Story