डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने रविवार को हापुड़ में प्रेस वार्ता के दौरान राजनेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें राजनेताओं पर कोई भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उनके शिष्य ब्रजघाट से पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनके अनुसार, यह यात्रा और प्रार्थना किसी नेता के लिए नहीं, बल्कि मां चंडी और देवाधिदेव महादेव से हिंदुओं की रक्षा के लिए की जा रही है।

यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि उनके शिष्यों की पदयात्रा ब्रजघाट से शुरू होकर हापुड़ पहुंच चुकी है। सोमवार, 14 सितंबर की सुबह सभी सेवादार और शिष्य हापुड़ की प्रसिद्ध मां चंडी देवी के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद पदयात्रा गाजियाबाद के ऐतिहासिक दूदेश्वरनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी।

महंत ने स्पष्ट किया कि पदयात्रा के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका ज्ञापन किसी नेता की मेज पर नहीं, बल्कि सीधे महादेव और मां शक्ति के चरणों में जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान यति नरसिंहानंद महाराज ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर इसी रफ्तार से जनसंख्या बढ़ती रही तो आने वाले समय में यह देश के भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित होगी।

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं एक साधु हूँ। कानून-व्यवस्था की तकनीकी बारीकियों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।"

वहीं, वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किए जाने पर यति नरसिंहानंद महाराज ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, "चुनावों में मेरा कोई निजी स्टेक (हित) नहीं है। मैं किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में बैटिंग नहीं कर रहा हूँ। राजनीति करना नेताओं का काम है, हम तो साधु हैं और केवल जनता के सामने अपनी बात रखते हैं।"

हालांकि, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे दिल से चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। पदयात्रा, हिंदुओं की रक्षा को लेकर उनकी अपील और 2027 के चुनाव को लेकर दिए गए बयान के साथ हापुड़ में हुई यह प्रेस वार्ता उनके रुख को लेकर चर्चा में रही।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story