आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
एटा में आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। राजकीय और निजी आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों तथा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 07 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
एटा, 05 अगस्त 2026(सू0वि0)। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के क्रम में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 07 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश का लाभ प्राप्त करें।
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाए जाने से अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त अवसर मिला है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
