यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में एटा के उद्यमियों को मौका, स्टॉल बुकिंग शुरू
UPITS-2026 में एटा के निर्यातकों और उद्यमियों के लिए स्टॉल बुकिंग शुरू हो गई है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होने वाले ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों की भागीदारी की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) में एटा के निर्यातकों एवं उद्यमियों के लिए स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एटा अर्चना कुमारी ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में लगभग 400 से 500 विदेशी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। मेले में उत्कृष्ट उत्पादों के प्रदर्शन के लिए हॉल संख्या 14 एवं 15 विशेष रूप से निर्यातकों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक निर्यातक एवं उद्यमी आधिकारिक पोर्टल https://upepc.org/Home/ExporterStallBookingView पर ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से स्टॉल की बुकिंग करा सकते हैं। पात्र निर्यातकों को निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो एवं ODOP योजना के अंतर्गत नियमानुसार सब्सिडी और प्रोत्साहन का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने जनपद के सभी इच्छुक निर्यातकों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कर इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एटा से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति राजीव कुमार (मो. 9759209068) एवं इंद्र पाल सिंह (मो. 9711528256) से भी संपर्क कर सकते हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 एटा के उद्यमियों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
