उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यू.पी. को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) सहित कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेश भर के अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह अवसर बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका माना जा रहा है।


महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
  • परीक्षा तिथि : बाद में घोषित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होगा
  • रिजल्ट तिथि : जल्द अपडेट की जाएगी

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।


आवेदन शुल्क:

  • General, OBC वर्ग (उत्तर प्रदेश अभ्यर्थी) : ₹500/-
  • SC वर्ग (उत्तर प्रदेश अभ्यर्थी) : ₹250/-
  • दिव्यांग (PH) अभ्यर्थी : ₹0/-

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट जैसे ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।


चयन प्रक्रिया:

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो)
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट (असिस्टेंट/टाइपिस्ट पद के लिए)
  • मेडिकल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन


UP को-ऑपरेटिव बैंक ऑनलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

  • इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में दिए गए “Apply Online” विकल्प का उपयोग करें।
  • उम्मीदवार UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा।


महत्वपूर्ण लिंक:

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story