केंद्रीय मंत्री का पद और प्रोटोकॉल पीछे छोड़कर आम लोगों के बीच सड़क किनारे गोलगप्पों का स्वाद चखते डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक का अंदाज हापुड़ में चर्चा का विषय बन गया। जनपद के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने पहले मंदिर पहुंचकर चंडी महारानी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे लगे एक सामान्य चाट-पकौड़ी के ठेले पर रुककर गोलगप्पों का आनंद लिया। इस दौरान हापुड़ सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय पाल आढ़ती सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री के हापुड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब उनका काफिला शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी उन्होंने अचानक एक चाट-पकौड़ी के ठेले पर रुकने की इच्छा जताई। इसके बाद वे बिना किसी तामझाम के गाड़ी से उतरे और आम नागरिकों की तरह ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाने लगे। इस दौरान उन्होंने ठेले वाले से बातचीत कर उसका हालचाल जाना और गोलगप्पों के स्वाद की सराहना भी की।

केंद्रीय मंत्री को सड़क किनारे सामान्य ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे खाते देख आसपास मौजूद राहगीर और दुकानदार हैरान रह गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में इस पल को कैद किया। केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद हापुड़ सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने भी गोलगप्पों का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के इस सहज व्यवहार की राजनीतिक गलियारों के साथ आम जनता के बीच भी चर्चा हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री जैसे बड़े पद पर होने के बावजूद उनका आम लोगों के बीच इस तरह सहजता से समय बिताना जमीन से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है। हापुड़ दौरे के दौरान सामने आया यह पल उनके औपचारिक कार्यक्रमों से इतर आमजन के बीच उनकी सहज मौजूदगी के रूप में चर्चा में रहा। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story