उदयपुर। जिले के ओगणा थाना पुलिस ने पाडावली कलां गांव में एक मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत बिश्नोई तथा वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना ओगणा के थानाधिकारी श्री रामरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ग्राम पाडावली कलां में स्थित एक मोबाइल शॉप में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2026 को प्रार्थी भैरूलाल पुत्र नवराम कुम्हार निवासी पाडावली खुर्द ने रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 और 5 सितंबर 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोबाइल शॉप के पीछे की दीवार में लोहे के नुकीले हथियार से छेद कर दुकान के गल्ले से 17,000 रुपये नकद, लगभग 22 कीपैड मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए 55 स्मार्टफोन, 50 चार्जर और 200 मोबाइल टफ ग्लास सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

इस संबंध में धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और आसूचना संकलन की मदद से वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 01- मनसाराम उर्फ मनीष पुत्र शांताराम, उम्र 23 साल, निवासी डेडकिया, ओगणा, उदयपुर तथा 02- सुरेश पुत्र रामाराम, उम्र 19 साल, निवासी बड़ा मगरा घाटा, बेकरिया, उदयपुर शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल तथा चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस कार्रवाई में थाना ओगणा के थानाधिकारी श्री रामरूप मीणा, श्री किशन सिंह सउनि, श्री गोपाल हेड कांस्टेबल 1506, श्री मांगीलाल कांस्टेबल 3001, श्री रामधन मीणा कांस्टेबल 2127, श्री मुरलीधर कांस्टेबल 810 तथा श्री लोकेश रायवाल कांस्टेबल 2252, साइबर सेल उदयपुर की भूमिका रही।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story