तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मदनापुर निवासी संदीप, पुत्र राजाराम, गांव में बिजली लाइन का जम्फर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story