नई दिल्ली। भारत में हुई शादी को विदेश की अदालत से तलाक का आदेश मिलने भर से समाप्त नहीं माना जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों और विदेशी अदालतों द्वारा दिए गए तलाक के मामलों में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि भारतीय कानून के निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने वाला विदेशी तलाक भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसे तलाक के आधार पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ द्विविवाह (बिगैमी) के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि कई पुरुष अपनी पत्नियों की सहमति के बिना भी शादी पूरी तरह टूटने का हवाला देकर विदेशी अदालतों से तलाक हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे दूसरी शादी कर लेते हैं, जबकि भारतीय कानून के तहत उनकी पहली शादी समाप्त नहीं हुई होती।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पति या पत्नी बाद में किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल कर लें, तब भी भारत में हुई पहली शादी से जुड़े कानूनी प्रभाव और जिम्मेदारियां समाप्त नहीं होती हैं। यदि विदेशी अदालत से मिला तलाक भारतीय कानून में निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता है, तो भारत में पहली शादी वैध और बरकरार मानी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि भारत में लागू मौजूदा वैवाहिक कानूनों के तहत शादी का पूरी तरह टूट जाना तलाक देने का वैध कानूनी आधार नहीं है। इसलिए केवल इस आधार पर विदेशी अदालत द्वारा दिया गया तलाक भारत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बेंच ने अपने फैसले में कहा कि विदेशी अदालत का ऐसा तलाकनामा भारत के मौजूदा वैवाहिक कानूनों के विपरीत है, क्योंकि यह ऐसे आधार पर दिया गया है जिसे भारतीय कानून में मान्यता प्राप्त नहीं है। अदालत के मुताबिक, ऐसा विदेशी फैसला सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 13 में निर्धारित कानूनी मानकों का उल्लंघन करता है। किसी भी विदेशी न्यायिक फैसले को भारत में मान्यता मिलने के लिए इन मानकों पर खरा उतरना आवश्यक है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि विदेश में प्राप्त तलाक का आदेश अपने आप भारत में विवाह समाप्त नहीं करता। भारतीय कानून के तहत तलाक की वैधता तय होने तक पहली शादी से जुड़े कानूनी अधिकार और दायित्व बरकरार रह सकते हैं।

Om Prakash Pal

Om Prakash Pal

नाम: ओम प्रकाश पाल

वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार

कार्यक्षेत्र: नेशनल ब्यूरो (राष्ट्रीय स्तर)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, संसद, केंद्रीय मंत्रालय, कृषि, साहित्य, खेल एवं प्रशासन (बिजनेस को छोड़कर सभी विषयों पर कार्य)

पत्रकारिता अनुभव: लगभग 39 वर्ष

परिचय एवं अनुभव 

ओम प्रकाश पाल पिछले 39 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में लगभग 20 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की रिपोर्टिंग की है।

एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में उन्होंने केंद्रीय गृह, रक्षा, रेलवे, सड़क परिवहन, श्रम एवं रोजगार, जलशक्ति और कृषि जैसे प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों को कवर किया है।

विभिन्न समाचार पत्रों में योगदान:

  • अमर उजाला एवं दैनिक जागरण: पत्रकारिता के शुरुआती वर्षों का अनुभव।
  • शाह टाइम्स: न्यूज़ एडिटर (News Editor) के पद पर सेवाएं।
  • हरिभूमि (दिल्ली): वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य।

राजनीति विज्ञान और कृषि विषयों के जानकार होने के साथ-साथ उन्होंने साहित्य और खेल के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता 

  • स्नातक (Graduate)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • पत्रकारिता में डिप्लोमा (Diploma in Journalism)
  • साहित्य रत्न
  • कृषि विशारद

Next Story