साइबर ठगी के शिकार अदनान अहमद को पुलिस ने लौटाए 11,996 रुपये, साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई
बुलंदशहर में साइबर ठगी के शिकार अदनान अहमद के 11,996 रुपये पुलिस ने वापस कराए। सिकंदराबाद साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई की।

तस्वीर में सिकंदराबाद थाने में पुलिसकर्मी पीड़ित को राशि का दस्तावेज देते हुए नजर आ रहे हैं।
सिकंदराबाद थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित अदनान अहमद के बैंक खाते से ठगी गई 11,996 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार जताते हुए कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी अदनान अहमद ने 6 अगस्त 2026 को थाना सिकंदराबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 11,996 रुपये की ठगी कर ली है। मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या दर्ज कराई गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराबाद की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए साइबर ठगी से निकाली गई पूरी धनराशि 11,996 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।
धनराशि खाते में वापस मिलने पर आवेदक अदनान अहमद ने सिकंदराबाद पुलिस का आभार जताया और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर सहित बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने कहा कि खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकलने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
