सिकंदरा तहसील परिसर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल की अध्यक्षता में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को टेलीविजन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुनाया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को हमेशा सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।

सीमा पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, राजपुर सीडीपीओ किरण साहू, संदलपुर ब्लॉक की सीडीपीओ मोनिका मिश्रा समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में महिलाओं के सम्मान के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जानकारी साझा की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story