गुरसराय (झाँसी)। उत्तर प्रदेश सरकार के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं समाजसेवी श्यामबिहारी गुप्ता ने श्री राम सेवा समिति (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व गायत्री परिवार के संयोजक एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया के निवास स्थान पर पहुँच कर उनकी पूजनीय माता जी स्वर्गीय सरस्वती देवी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अत्यंत भावुक और शोकपूर्ण क्षण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामबिहारी गुप्ता ने माता-पिता के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने अत्यंत गंभीर और संवेदनशील शब्दों में कहा कि संसार में माता-पिता का ऋण एक ऐसा कर्ज है, जिसे कोई भी संतान जीवनभर में कभी नहीं चुका सकती। संतान चाहे किसी भी मार्ग पर हो या कैसी भी हो, माता और पिता बिना किसी स्वार्थ के आजीवन अपनी संतान के कल्याण, उन्नति और भलाई के लिए ही सोचते व संघर्ष करते रहते हैं। उनका संपूर्ण जीवन संतान के भलाई की वेदी पर समर्पित रहता है।

शोक की इस बेला में स्वर्गीय सरस्वती देवी जी को नमन करने और शोक संतप्त चौरसिया परिवार को ढाँढस बँधाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पंचायत प्रतिनिधि शत्रुधन सिंह परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुबे, पार्षद रितेश मोदी तथा श्रीराम सेवा समिति के प्रबंधक रामनारायण पास्तोर शामिल रहे।

इसके साथ ही समिति के उपाध्यक्ष अवदेश सिंह फौजी, सत्यम चौरसिया, रवि जैन, मंत्री अभिलाष सिंह अब्बू, छत्रपाल सिंह, गुलाब जैन, संदीप घोष, उपाध्यक्ष जयप्रकाश बरसैया, चरण सिंह, अशोक मिश्रा, साहब सिंह यादव, संतोष मेहते, देवेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष आत्माराम फौजी, महेंद्र सिंह फौजी, संगठन मंत्री अखिलेश तिवारी, आशीष यादव, बृजेश, राहुल साहू, राजेंद्र साहू, राजेश मिश्रा, कपिल सोनी और कृष्णकांत सहित तमाम संभ्रांत लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story