चका डोरी धाम में भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन
पंडित रमाकांत व्यास ने माखन चोरी और गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, उमड़ी भीड़।

सिद्ध स्थान चका डोरी धाम पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते विख्यात वक्ता पंडित रमाकांत व्यास।
सिद्ध स्थान चका डोरी धाम पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का ऐसा भावपूर्ण वर्णन हुआ कि कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। भागवत कथा के विख्यात वक्ता पंडित रमाकांत व्यास ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी, ऊखल बंधन और गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
पंडित रमाकांत व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में बड़े-बड़े ज्ञानी भी मोहित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान की माखन चोरी लीला केवल बाल स्वरूप की चंचलता नहीं, बल्कि भक्तों के प्रेम को स्वीकार करने का दिव्य संदेश है। ऊखल बंधन लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने माता यशोदा और बाल कृष्ण के वात्सल्य भाव को विस्तार से प्रस्तुत किया। गोवर्धन लीला पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान मर्दन करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए गोवर्धन पर्वत धारण किया था।
कथा का पूजन चका डोरी धाम के महंत राकेश दास जी महाराज ने किया। भागवत का मूल पाठ आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने किया, जबकि पूजन पंडित दीपक तिवारी ने संपन्न कराया।
संगीतमय कथा में ऑर्गन पर अनुज गोस्वामी, हारमोनियम पर आशीष तिवारी, तबला पर मनोज भण्डारया, बेंजो पर दीपक नागर, ढोलक पर अमित चौबे तथा पैड पर राधा मोहन दुवे ने मधुर संगत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर यज्ञ के आयोजक महंत राकेशदास, महंत केशवदास जी महाराज इसकिल पट्ठा, गरौठा चेयरमैन डॉ. अरुणकुमार मिश्रा, किसान नेता गौरीशंकर विदुवा, सत्यप्रकाश तिवारी सिया, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, शशिकांत तिवारी, महेशचंद्र विदुआ, विकास तिवारी सिया, कैलाश तिवारी, श्रीप्रकाश द्विवेदी, गिरजा शंकर मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, हरी सिंह यादव, अरविन्द गुप्ता, श्याम सिंह यादव खरका, हेमंत यादव, राम कुमार उपाध्याय, विश्वनाथ यादव, लला यादव कचीर, छत्रपाल सिंह, रविन्द्र नायक, रघुबीर खरे, चतुर सिंह, पीतम यादव, राधे पंडा तथा सुरेश आमली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिद्ध स्थान चका डोरी धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के प्रति बढ़ते जुड़ाव का प्रतीक बन रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
