एटा: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीकांत त्यागी ने बुधवार को जनपद एटा के अलीगंज स्थित एसएस रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे प्रहार किए। गाजियाबाद से फर्रुखाबाद जाते समय अलीगंज में रुके श्रीकांत त्यागी का ब्राह्मण समाज के लोगों और पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने परशुराम चौक प्रकरण, ब्राह्मण उत्पीड़न, बेरोजगारी और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।

श्रीकांत त्यागी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले में दोषियों को बचाने के लिए सुनियोजित तरीके से लीपापोती की जा रही है। उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मण समाज की असुरक्षित और उपेक्षित स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वाराणसी के मंदिरों और जमीनों पर कथित कब्जों, पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई और फर्जी एनकाउंटरों का उल्लेख करते हुए सरकार पर संवैधानिक मूल्यों के विपरीत कार्य करने का आरोप मढ़ा। त्यागी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर निरंतर बढ़ रहा है और ब्राह्मण समाज को योजनाबद्ध षड्यंत्र के तहत हाशिए पर धकेला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल अब उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त देश के 14 राज्यों में सक्रिय होकर ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस ब्राह्मण समाज ने भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाई, सत्ता प्राप्ति के बाद उसी समाज की घोर उपेक्षा की जा रही है। भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश समाप्त करने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने इसे समाज का अपमान बताया। एटा के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का फरसा क्षतिग्रस्त होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार साधु-संतों के सम्मान का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर चुप्पी साधे रहती है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा को सम्मानपूर्वक यथावत नहीं किया गया, तो राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल स्वयं इसका पुनर्निर्माण कराएगा। श्रीकांत त्यागी ने अंत में ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया और संकल्प लिया कि समाज की राजनीतिक भागीदारी उसकी जनसंख्या के अनुपात में सुनिश्चित कराई जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story