करीब सात माह पहले सैयदराजा क्षेत्र में चोरी के दौरान 15 वर्षीय मोनू की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सैयदराजा थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मंगरु मुसहर को बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर 2025 की रात चोरों का एक गिरोह चोरी की नीयत से गांव में घुसा था। चोरी के दौरान घरवालों के जाग जाने और विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 15 वर्षीय मोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में थाना सैयदराजा पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मंगरु मुसहर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए पहले से योजना बनाता था। घटना वाली रात भी कई घरों में चोरी की गई थी। अंतिम घर में लोगों के जाग जाने पर साथी निहोर मुसहर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के प्रयास के दौरान निहोर ने तमंचे से गोली चला दी, जो मोनू को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी मंगरु मुसहर को बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मोनू हत्याकांड की जांच में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

नाम: मनमोहन

पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन

मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता

परिचय (About Manmohan)

मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।

पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)

मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story