हंडिया/प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के जननायक अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हंडिया तहसील क्षेत्र के सिरसा में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिरसा के विभिन्न स्थानों पर सघन पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने वृक्षारोपण को पर्यावरण की सुरक्षा एवं संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन तथा अन्य विशेष अवसरों पर अनिवार्य रूप से पौधे लगाएं। साथ ही, उन्होंने केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर, उन पौधों की निरंतर देखभाल एवं संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण उत्साह के साथ पौधारोपण प्रक्रिया में भाग लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए समाज को जागरूक किया।

Pramod Yadav, Prayagraj

Pramod Yadav, Prayagraj

पद: रीजनल कॉरेस्पोंडेंट, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

बीट कवरेज:

  • क्राइम
  • एक्सीडेंट
  • राजनीति
  • स्थानीय एवं जनसरोकार की खबरें

कार्य क्षेत्र: प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

अनुभव:

पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव। क्राइम रिपोर्टिंग, राजनीतिक घटनाक्रम, सड़क हादसों और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ के साथ निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता।

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक

परिचय:

यह रिपोर्टर प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेजी और सटीकता के साथ पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। क्राइम और राजनीति जैसे संवेदनशील विषयों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखते हैं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Next Story