कन्नौज के तिर्वा तहसील सभागार में सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लिए लाभांश बढ़ाए जाने से जुड़े कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार के इस निर्णय की जानकारी ली।

सरकार ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। इस निर्णय को प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ की जानकारी भी दी गई।






राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि लाभांश में बढ़ोतरी से कोटेदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके कार्य को उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई फीडबैक व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता और बेहतर निगरानी सुनिश्चित होगी।

राज्यमंत्री ने कोटेदारों के हित में लिए गए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

कार्यक्रम में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत, बीजेपी नेता मिथलेश बाथम, एसडीएम वैशाली, तहसीलदार अवनीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Updated On
Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story