विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन और आर.पी. निरंजन ने जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा क्षेत्र के कार्यों के संचालन के लिए अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति करते हुए जिला एवं तहसील प्रशासन को आधिकारिक पत्र जारी किया है। इस नियुक्ति के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रतिनिधि राज्य ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र पटेल को गरौठा विधानसभा क्षेत्र में एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्रीमती रमा निरंजन एवं उनके पति आर.पी. निरंजन की अनुपस्थिति में पुष्पेंद्र पटेल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों की बैठकों में प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों की निगरानी तथा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित करेंगे।

पत्र के अनुसार पुष्पेंद्र पटेल को गरौठा विधानसभा क्षेत्र में जनहित और विकास से जुड़े कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं तहसील मोंठ क्षेत्र में ग्राम बसोवई निवासी रवि पाल को उनके सहयोग के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों में दोनों प्रतिनिधि समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

पुष्पेंद्र पटेल भाजपा पिछड़ा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और पूर्व में राज्य ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जारी पत्र में उनका मोबाइल नंबर 8400513448 भी उल्लेखित किया गया है। इस नियुक्ति को गरौठा विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Story