Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : 25 नवंबर 2025 का दिन अयोध्या के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य ध्वजारोहण संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मंदिर के शीर्ष पर पवित्र ध्वज को आरोहित किया। यह विशेष ध्वज अहमदाबाद के कारीगर भरत मेवाड़ की महीनों की मेहनत और निपुणता का परिणाम है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा यह ध्वज अपने आप में एक अद्वितीय कला का उदाहरण माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। मंदिर की भव्यता, धार्मिक महत्व और लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या ने इसे केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला स्थRam Mandir Dhwajarohan 2025 :ल बना दिया है।

पिछले एक वर्ष में राम मंदिर ने लगभग 700 करोड़ रुपये का दान प्राप्त कर, देश के सबसे कमाई वाले मंदिरों में तीसरा स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर और केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। लगातार बढ़ती दर्शनार्थियों की संख्या, सुविधाओं का विस्तार और मंदिर के पूरी तरह खुलने ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्र बना दिया है।

राम मंदिर के प्रभाव ने अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है। शहर में होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, और लगभग 1100 रजिस्टर्ड होम स्टे अब हर महीने औसतन दो लाख रुपये तक की आमदनी कर रहे हैं।

बेहतर रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी ने धार्मिक पर्यटन को और गति दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनों की शुरुआत और अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन ने देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।

ध्वजारोहण न केवल एक धार्मिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि अयोध्या को देशभर में एक प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का अवसर भी प्रस्तुत करता है। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक तस्वीर में भी नई चमक जोड़ रहा है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story