राजा का रामपुर थाना पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2013 में दर्ज मुकदमे से संबंधित वारंटी अभियुक्त ईश्वर दयाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास समेत 12 गंभीर धाराओं में दर्ज इस मुकदमे में अभियुक्त की 09 सितंबर 2026 को एफटीसी-02 जनपद एटा न्यायालय में पेशी निर्धारित थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ईश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम पहरैया, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ केस संख्या 1000048/2013 और अपराध संख्या 46/2013 में धारा 147, 148, 149, 307, 224, 225, 332, 353, 393, 504, 506 और 336 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक उक्त मुकदमे में ईश्वर दयाल वारंटी था। उसकी 09 सितंबर 2026 को एफटीसी-02 जनपद एटा न्यायालय में पेशी निर्धारित होने के बाद वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को उसके मस्कन पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ईलामरन जी., अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और महिला आरक्षी अंशिका शामिल रहीं। वारंट के आधार पर हुई यह कार्रवाई न्यायालय में निर्धारित पेशी से पहले की गई।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story