उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिलएरिया थाना क्षेत्र में एक कलयुगी आशिक ने प्रेम का नाटक रचकर और शादी का झूठा वादा देकर पीड़िता की आबरू तार-तार कर दी। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह अपनी बातों से साफ मुकर गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मिलएरिया पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी कि डलमऊ क्षेत्र के तेरूखा निवासी संजय पुत्र रामबाबू ने उसे शादी का झांसा दिया था और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शारीरिक शोषण के बाद शादी से इनकार करने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खसपरी शारदा नहर पुल के पास जाल बिछाकर आरोपी संजय को धर दबोचा। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story