पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों का मोंठ और चिरगांव में निरीक्षण
मोंठ सीएचसी में माइक्रोप्लानिंग, बूथ व्यवस्था और छूटे बच्चों को घर-घर खुराक देने की रणनीति की समीक्षा की गई ताकि कोई भी पात्र बच्चा वंचित न रहे।

स्वास्थ्य कर्मी और एक व्यक्ति बच्चे के साथ पोलियो अभियान की जांच करते हुए दिख रहे हैं।
मोंठ (झांसी)। आगामी पल्स पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने JSI की स्टेट SNID ऑब्जर्वर शिव महिमा मोंठ पहुंचीं। उन्होंने मोंठ एवं चिरगांव ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर घर-घर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था और स्वास्थ्य टीमों की कार्यप्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्टेट ऑब्जर्वर शिव महिमा ने जिला समन्वयक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला एवं संबंधित ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले चिरगांव ब्लॉक के छिरौना क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद मोंठ ब्लॉक के बम्हरौली, मोंठ रेलवे स्टेशन और बुधावली क्षेत्र पहुंचकर हाउस-टू-हाउस पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य टीमों से घर-घर भ्रमण, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
क्षेत्रीय निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत के साथ आगामी अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में माइक्रोप्लानिंग, क्षेत्रवार टीमों का गठन, पोलियो बूथों की व्यवस्था और टीकाकरण दलों की तैनाती सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों तक पहुंचकर उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्टेट ऑब्जर्वर टीम ने अभियान की वास्तविक प्रगति का आकलन किया और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस अवसर पर BPM धीरज किशोर गुप्ता, BCPM राजेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत और JSI जिला समन्वयक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Manoj Kumar, Jhansi(UP)
मैं मनोज कुमार 'निराला' झांसी जनपद के 'मोंठ तहसील क्षेत्र' में छ: वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग कर रहा हूं। स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू किये। 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम कर चुका हूं।
वर्तमान पद:- रिपोर्टर
बीट :- राजनीति, क्राइम, प्रशासन
कार्य क्षेत्र:- मोंठ (झांसी)
अनुभव से जुड़ी जानकारी:- 6 वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग, स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू । 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम
शिक्षा:- स्नातक
