गोवंश तस्करी के गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को होलागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकास शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी सराय तालुके दहियावां बाजार थाना होलागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार को थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित नहर पुलिया के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना होलागढ़ में गौवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोप है कि अप्रैल माह में विकास शर्मा अपने साथियों के साथ डीसीएम वाहन में गोवंशों को प्रतापगढ़ से बिहार ले जा रहा था। इसी दौरान पश्चिमनारा नहर पुलिया के पास वाहन फंस गया, जिसके बाद सभी आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया था। लंबे समय से फरार चल रहे विकास शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस जांच को नई गति मिली है और मामले में शेष कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story