नगला चित्तर में टूटा हाईटेंशन खंभा, करंट के खतरे से ग्रामीणों में दहशत
नगला चित्तर में टूटा हाईटेंशन लाइन का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की।

तस्वीर में कोटा में होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान और देश भर से आए टूर ऑपरेटर एक आधुनिक इमारत के प्रवेश द्वार के सामने खड़े होकर समूह में नजर आ रहे हैं।
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला चित्तर के समीप हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टूटे हुए खंभे पर ही हाईटेंशन लाइन दौड़ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द खंभा बदलने की मांग की है।
मामला रिजोर विद्युत फीडर के अंतर्गत आने वाले नगला चित्तर क्षेत्र का है। यहां हाईटेंशन लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया, लेकिन इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति जारी है। खतरनाक स्थिति में खड़ी हाईटेंशन लाइन राहगीरों और किसानों के लिए खतरा बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी विद्युत विभाग को दी, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक खंभे की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
टूटे हुए खंभे के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जन सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग तत्काल कार्रवाई कर खंभे को बदले, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
