मोंठ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर गुरुवार को एसडीएम आशीष सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने और पात्र नागरिकों को पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई।

बैठक में एसडीएम आशीष सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं। इसके अलावा जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए जागरूक किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रशासन का सहयोग करें और मतदान संबंधी प्रशिक्षण के साथ नाम जोड़ने, संशोधन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना तथा सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इस अभियान में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने और मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सपा नेता आशू यादव, महेंद्र अहिरवार, अजमेर सिंह और पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

मैं मनोज कुमार 'निराला' झांसी जनपद के 'मोंठ तहसील क्षेत्र' में छ: वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग कर रहा हूं। स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू किये। 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम कर चुका हूं।

वर्तमान पद:- रिपोर्टर

बीट :- राजनीति, क्राइम, प्रशासन

कार्य क्षेत्र:- मोंठ (झांसी)

अनुभव से जुड़ी जानकारी:- 6 वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग, स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू । 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम 

शिक्षा:- स्नातक


Next Story