मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह पहुंचे हापुड़, लज्जा रानी गर्ग को दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने भाजपा नेत्री दिवंगत लज्जा रानी गर्ग के पिलखुआ स्थित आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

हापुड़ में सोफे पर बैठे जनरल वीके सिंह अन्य लोगों से बातचीत करते हुए।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ पहुंचे। राज्यपाल बनने के बाद क्षेत्र के इस अहम दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। हापुड़ पहुंचने के बाद महामहिम राज्यपाल सीधे वरिष्ठ भाजपा नेत्री दिवंगत लज्जा रानी गर्ग के कृष्णगंज स्थित आवास पर पहुंचे।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग का निधन हुआ था। उनके निधन के बाद से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। गाजियाबाद, पिलखुआ के पूर्व मे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जनरल वीके सिंह का इस क्षेत्र से काफी पुराना और गहरा नाता रहा है।
लज्जा रानी गर्ग के आवास पर पहुंचकर राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों से बेहद अनौपचारिक माहौल में बातचीत कर उन्होंने दुख साझा किया।
राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे। परिजनों से मुलाकात और बातचीत के बाद राज्यपाल का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। राज्यपाल के इस दौरे के दौरान प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
