मिर्जापुर: मृत्युंजय यादव ने अंडर-15 नेशनल एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मेडल
कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की हाई जंप स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान; पिता बीएसएफ में हैं तैनात।

तस्वीर में पोडियम पर खड़ा छात्र मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त करता दिख रहा है।
कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर-15 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के सेंट मैरीज स्कूल के छात्र मृत्युंजय यादव ने हाई जंप यानी ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मृत्युंजय यादव ने शुरुआत से ही बेहतरीन तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में उन्होंने रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और हाई जंप स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
मृत्युंजय यादव की इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही उनके विद्यालय और गांव क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। छात्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल सेंट मैरीज स्कूल, बल्कि उत्तर प्रदेश और मिर्जापुर जनपद का नाम भी रोशन किया है।
मृत्युंजय यादव मिर्जापुर जनपद की लालगंज तहसील क्षेत्र के विरतिया गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मुलचंद यादव वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनके पिता मुलचंद यादव भी राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।
मृत्युंजय यादव की राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि से पूरे मिर्जापुर जनपद सहित विकास खंड लालगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एक ओर पिता सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात हैं, वहीं बेटे ने खेल के मैदान में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Santosh Giri
नाम: संतोष देव गिरि
वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार
कार्यक्षेत्र: मिर्ज़ापुर / सोनभद्र (विंध्याचल मंडल मुख्यालय), उत्तर प्रदेश
अनुभव: 20 से अधिक वर्ष (दो दशक से भी ज़्यादा)
बीट: जनसरोकार, जल-जंगल-जमीन, वन्यजीव, आदिवासी व वंचित समाज, कृषि, पर्यावरण, स्थानीय प्रशासन, राजनीति व अन्य प्रमुख विषय
परिचय
संतोष देव गिरि पिछले दो दशकों से अधिक समय से मीडिया के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह स्वतंत्र रूप से जनसरोकार के मसलों पर लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनका मुख्य ध्यान जल-जंगल-जमीन, वन्यजीव संरक्षण, आदिवासी व वंचित समाज के अधिकारों, कृषि तथा प्रकृति पर निर्भर लोगों की समस्याओं और मुद्दों पर रहता है। वह विंध्याचल मंडल (मिर्ज़ापुर और सोनभद्र) मुख्यालय से इन क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
अपने लंबे पत्रकारिता सफर में वह देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं:
- दैनिक जागरण
- हिंदुस्तान
- राष्ट्रीय सहारा
- सहारा समय
- दैनिक मान्यवर
- दैनिक भास्कर
- चौथी दुनिया
- हमवतन
- लोकमत
शैक्षणिक योग्यता
स्नातक (Graduate)
