मीरजापुर में प्रेमी के न आने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
प्रेमी के मिलने न पहुंचने और फोन बंद मिलने से आहत 18 वर्षीय युवती औराई क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा।

तस्वीर में औराई क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जुटी भीड़ और पुलिस दिखाई दे रही है।
मीरजापुर। प्रेमी के मिलने नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने से आहत 18 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर युवती आत्महत्या का प्रयास करने लगी। उसे टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घंटों मशक्कत की और युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की अपने प्रेमी से बातचीत हुई थी। युवती ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और शादी करने की बात कही। इस पर प्रेमी ने उसे औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में मिलने के लिए बुलाया।
प्रेमी के बुलाने पर युवती घर से निकलकर निर्धारित स्थान पर पहुंच गई और घंटों तक उसका इंतजार करती रही। काफी देर तक प्रेमी के नहीं पहुंचने और उसका मोबाइल फोन बंद मिलने पर युवती आहत हो गई। इसके बाद वह एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी।
युवती को टावर पर चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घंटों मशक्कत की और युवती को समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर युवती को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद युवती के टावर पर चढ़ने को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। मामले के संबंध में चील्ह थाना प्रभारी भारत उपाध्याय ने बताया कि युवती चील्ह थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि घटनास्थल औराई थाना क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि चील्ह पुलिस ने मामला औराई पुलिस को सुपुर्द कर दिया था, जिसके बाद चील्ह पुलिस लौट आई।

Santosh Giri
नाम: संतोष देव गिरि
वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार
कार्यक्षेत्र: मिर्ज़ापुर / सोनभद्र (विंध्याचल मंडल मुख्यालय), उत्तर प्रदेश
अनुभव: 20 से अधिक वर्ष (दो दशक से भी ज़्यादा)
बीट: जनसरोकार, जल-जंगल-जमीन, वन्यजीव, आदिवासी व वंचित समाज, कृषि, पर्यावरण, स्थानीय प्रशासन, राजनीति व अन्य प्रमुख विषय
परिचय
संतोष देव गिरि पिछले दो दशकों से अधिक समय से मीडिया के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह स्वतंत्र रूप से जनसरोकार के मसलों पर लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनका मुख्य ध्यान जल-जंगल-जमीन, वन्यजीव संरक्षण, आदिवासी व वंचित समाज के अधिकारों, कृषि तथा प्रकृति पर निर्भर लोगों की समस्याओं और मुद्दों पर रहता है। वह विंध्याचल मंडल (मिर्ज़ापुर और सोनभद्र) मुख्यालय से इन क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
अपने लंबे पत्रकारिता सफर में वह देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं:
- दैनिक जागरण
- हिंदुस्तान
- राष्ट्रीय सहारा
- सहारा समय
- दैनिक मान्यवर
- दैनिक भास्कर
- चौथी दुनिया
- हमवतन
- लोकमत
शैक्षणिक योग्यता
स्नातक (Graduate)
