गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के मेवला भट्ठी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मोबाइल फोन चार्ज करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय विवाहिता हिना परवीन की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर निवासी हिना अपने पति नौशाद के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। घटना के बाद शव गांव पहुंचने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता की शिकायत पर पति नौशाद, ईंट भट्ठा मालिक दिनेश और ठेकेदार इमरान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीया हिना परवीन अपने पति नौशाद के साथ लोनी के मेवला भट्ठी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। मृतका के पिता अलमदीन निवासी पुरबालियान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व मोलाहेडी गांव निवासी नौशाद के साथ हुई थी।

हिना की मौत के बाद पति नौशाद शव को अपने गांव मोलाहेडी लेकर पहुंचा। उसने फोन कर परिजनों को बताया कि मोबाइल फोन चार्ज करने के दौरान हिना को बिजली का तेज झटका लगा था। जब हिना के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली और वे गांव पहुंचे तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मृतका के पिता अलमदीन का आरोप है कि गांव पहुंचने पर बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच अधिकारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण बिजली का करंट लगना ही सामने आया है।

घटना के बाद पीड़ित पिता अलमदीन की ओर से मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में तहरीर दी गई। शिकायत में मृतका के पति नौशाद, ईंट भट्ठा मालिक दिनेश और ठेकेदार इमरान पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर मंसूरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

चूंकि घटना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मुकदमे की फाइल लोनी थाने स्थानांतरित कर दी गई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घटनास्थल लोनी थाना क्षेत्र का होने के कारण मंसूरपुर थाने से ट्रांसफर होकर आया केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि के साथ पुलिस अब दर्ज शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

Om Prakash Pal

Om Prakash Pal

नाम: ओम प्रकाश पाल

वर्तमान पद: स्वतंत्र पत्रकार, लेखक एवं स्तंभकार

कार्यक्षेत्र: नेशनल ब्यूरो (राष्ट्रीय स्तर)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, संसद, केंद्रीय मंत्रालय, कृषि, साहित्य, खेल एवं प्रशासन (बिजनेस को छोड़कर सभी विषयों पर कार्य)

पत्रकारिता अनुभव: लगभग 39 वर्ष

परिचय एवं अनुभव 

ओम प्रकाश पाल पिछले 39 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में लगभग 20 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) की रिपोर्टिंग की है।

एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में उन्होंने केंद्रीय गृह, रक्षा, रेलवे, सड़क परिवहन, श्रम एवं रोजगार, जलशक्ति और कृषि जैसे प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों को कवर किया है।

विभिन्न समाचार पत्रों में योगदान:

  • अमर उजाला एवं दैनिक जागरण: पत्रकारिता के शुरुआती वर्षों का अनुभव।
  • शाह टाइम्स: न्यूज़ एडिटर (News Editor) के पद पर सेवाएं।
  • हरिभूमि (दिल्ली): वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य।

राजनीति विज्ञान और कृषि विषयों के जानकार होने के साथ-साथ उन्होंने साहित्य और खेल के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता 

  • स्नातक (Graduate)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • पत्रकारिता में डिप्लोमा (Diploma in Journalism)
  • साहित्य रत्न
  • कृषि विशारद

Next Story