एटा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ कीर्तिका सिंह ने भारी बल के साथ की पैदल गश्त
एटा में सीओ कीर्तिका सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

तस्वीर में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बाजार में पैदल गश्त करती हुई दिखाई दे रही हैं।
त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
आज दिनांक 08.06.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी कराई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
