खुर्जा संपत्ति विवाद आत्महत्या का प्रयास पुलिस सुरक्षा
खुर्जा में संपत्ति विवाद से आहत महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।

तस्वीर में दिख रही महिला पुलिसकर्मी खुर्जा के हीरा पोटरी शोरूम में संपत्ति विवाद के दौरान बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाते हुए।
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरा पोटरी शोरूम पर सोमवार को संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पति की मौत के बाद अपने बच्चों के साथ शोरूम पहुंची एक महिला ने संपत्ति में हिस्से की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान कथित प्रताड़ना से आहत महिला ने गोद में मासूम बच्चे को लेकर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और मां-बच्चे की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हामिद बेग की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी अपने मासूम बच्चों के साथ जीटी रोड स्थित हीरा पोटरी शोरूम पहुंची थी। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से अपने बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर रही थी। इसी मांग को लेकर वहां मौजूद उसके देवर ने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की। महिला का आरोप है कि इस व्यवहार से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
घटना के दौरान महिला को पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश करते देख मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर अपने कब्जे में ले ली और उसे ऐसा करने से रोका। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बच गई। घटना के बाद शोरूम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और महिला तथा उसके देवर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संपत्ति में हिस्से को लेकर चल रहे विवाद और महिला द्वारा लगाए गए प्रताड़ना एवं बदसलूकी के आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अनूप शर्मा
नाम: अनूप शर्मा
पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)
कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)
परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।
पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)
