खुर्जा में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से आयोजित उत्कृष्ट सम्मान एवं समापन समारोह-2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में उभरते कलाकारों, समाजसेवियों, युवाओं और कर्मठ व्यक्तियों को सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनपाल सिंह चौहान ने फीता काटकर किया।

समारोह के दौरान समाजसेवा, प्रतिभा प्रदर्शन और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाना और अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसौदिया ने किया। समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि मधु कुमार सिंह राना, सूबेदार राजवीर सिंह, पवन फौजी और समाजसेवी राम दिवाकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विनोद खुराना, डॉ. रामवीर सिंह चौधरी, युवा नेता गौरव जेराम, भाईपुर के प्रधान तथा शिव शंकर कौशिक ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर जिला सचिव शेखर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अतुल गोविल और रवि वर्मा, कैंप चेयरमैन चमन लाल जुनेजा, कैंप संयोजक वंश गुप्ता तथा जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

समारोह में प्रांशु मित्तल, पीयूष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, पवन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अमित कुमार, सत्येंद्र पाल सिंह, अनिल वर्मा, सुनील दत्त, देवेश पंडित, दुर्गेश सराफ, शीतल देवी, नगर मातृशक्ति की अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय और विशाल पोद्दार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 51 लोगों का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story