खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। देशभर से पहुंचे ख्यातिप्राप्त कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर पंडाल ठहाकों से गूंज उठा, वहीं प्रेम, भक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और कमेटी पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा वाणी वंदना के साथ किया। उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, धर्म और राष्ट्रहित के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही श्री रामलीला कमेटी की ओर से संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और सांसद प्रतिनिधि डॉ. सत्यप्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन में नई दिल्ली की डॉ. सरिता शर्मा ने प्रेम, संस्कार और भक्ति रस से सराबोर सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हरियाणा के अरुण जैमिनी ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली और व्यंग्यात्मक अंदाज में सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पंडाल ठहाकों से गूंज उठा और श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया।

बिहार के मधुबनी से आए शंभू शिखर ने समसामयिक विषयों पर चुटीले हास्य-व्यंग्य के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। सैदाबाद के राधेश्याम भारती ने सारगर्भित छंदों और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक वातावरण को गरिमा प्रदान की। वहीं, हाथरस के पद्म अलबेला ने अपनी ठेठ लोक-हास्य शैली और अनूठी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रयागराज के डॉ. श्लेष गौतम ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और साहित्यिक शैली के माध्यम से पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखा।

भव्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के प्रधान आशीष गोयल, सचिव एवं महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग और कार्यक्रम इंचार्ज आशुतोष गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के संयोजन में कुलदीप शर्मा 'केडी', प्रियांशु रुहेला, चैतन्य शर्मा (सभासद), कृष्णा वर्मा, आशीष गुप्ता और रंजन वार्ष्णेय ने सहयोग किया। वहीं, निवेदक मंडल के विनोद पहलवान, प्रेम प्रकाश अरोरा, महेश चौधरी, डीसी अग्रवाल, राजू त्यागी, रोहित जैन, शिवम कालरा और डीसी गुप्ता 'कांटे वाले' ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य और प्रिंट मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज ने निभाई।

श्री रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित इस काव्य संध्या में भक्ति, हास्य, व्यंग्य और साहित्य का संगम देखने को मिला। कवियों की प्रस्तुतियों और श्रोताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने खुर्जा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की और महोत्सव की सांस्कृतिक छटा को और निखारा।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story