खुर्जा: एकेपी डिग्री कॉलेज में जीके प्रतियोगिता आयोजित, जिया प्रथम
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया, दूसरे सत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

तस्वीर में खुर्जा के कॉलेज परिसर में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्राएं उत्तर लिखती हुई।
खुर्जा। एकेपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, दर्शन, ज्ञान परंपरा एवं जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रेखा चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने स्वयंसेविकाओं को सेवा भावना के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. मनु आर्या ने किया। प्रतियोगिता में कुल 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा जिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की गुनगुन द्वितीय तथा सहाना तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने कक्षाओं एवं क्लास भवनों की सफाई के साथ पुस्तकालय परिसर में पुस्तकों तथा कार्यालय की भी साफ-सफाई की। इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सामने आई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
