खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपखंड नयागांव क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनहित और विकास से जुड़े चार कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। ये स्वीकृतियां खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी की अनुशंसा पर जारी की गई हैं। स्वीकृतियों के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

स्वीकृत कार्यों के तहत ग्राम पंचायत काकराडुगरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूखापाड़ा में पनघट निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। ग्राम पंचायत मालिफला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उखेड़ी में टीनशेड निर्माण के लिए भी 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत देमत में मुख्य सड़क से हांडी द्वारा होते हुए कादियानाला श्मशान घाट तक डामरीकरण कार्य के लिए 2.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत गदुनिया के गदुनिया गांव में पनघट निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन विकास कार्यों से विद्यार्थियों, ग्रामीणों और आमजन को आवश्यक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्वीकृतियों पर भाजपा मंडल कनबई अध्यक्ष नवीन रावल, बच्चूलाल खराड़ी महामंत्री, जीवालाल गरासिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जीवराज खराड़ी, पूर्व महामंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में स्वीकृत ये कार्य स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाओं और बुनियादी विकास से जुड़े हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story