हापुड़ जनपद के पिलखुवा में शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक जताने उनके आवास पहुंचे। डिप्टी सीएम कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित आवास पर पहुंचे और दिवंगत नेत्री के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

डिप्टी सीएम के वीआईपी दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। रामलीला मैदान में बनाए गए हेलीपैड से लेकर गांधी बाजार और कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा।

उपमुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पिलखुवा के गांधी बाजार और लज्जा रानी गर्ग के आवास पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार को भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के पैतृक गांव फगौता और उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का मंगलवार देर शाम निधन हो गया था। वह करीब चार दशकों तक भाजपा संगठन से जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया था।

परिजनों से मुलाकात कर शोक जताने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का जमीनी जायजा भी ले सकते हैं।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story