केशव प्रसाद मौर्य का हापुड़ दौरा, पूर्व भाजपा नेत्री को देंगे श्रद्धांजलि
भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने पिलखुवा आ रहे डिप्टी सीएम, विकास कार्यों का भी ले सकते हैं जायजा।

तस्वीर में पिलखुवा के बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिसकर्मी दिख रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हापुड़ जनपद के पिलखुवा आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिलखुवा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 1:00 बजे, 12:40 से 12:55 के बीच पिलखुवा के कृष्णगंज (गांधी रोड) स्थित लज्जा रानी गर्ग के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह दिवंगत नेत्री के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।
इसके अलावा डिप्टी सीएम जिले में चल रही विभिन्न विकास और निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर पिलखुवा के रामलीला मैदान में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरेगा। हेलीपैड से लेकर लज्जा रानी गर्ग के आवास तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी तैयार किया गया है।
एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पुलिस और प्रशासनिक अमला डिप्टी सीएम के आगमन से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है।
लज्जा रानी गर्ग भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय थीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनके निधन से स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अमले में भी सरगर्मी तेज है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
