कटनी के कुठला पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुआ 13 लाख का ट्रक कुछ घंटों में बरामद
कटनी कुठला पुलिस ने जीपीएस की मदद से चोरी हुआ 13 लाख रुपये का ट्रक कुछ घंटों में बरामद किया, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

कटनी के कुठला थाना पुलिस के अधिकारी बरामद किए गए मिनी ट्रक के सामने खड़े हैं।
कटनी के कुठला थाना पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रक को कुछ ही घंटों में बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 09/07/2026 को चोरी हुए ट्रक को तलाश कर जप्त किया।
मामले में प्रार्थी यश नामदेव पिता कुंज बिहारी नामदेव उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टाटा 709 मिनी ट्रक मोबाइल क्रेन क्रमांक GJ05BZ9174 में हेल्पर का काम करता है। उक्त वाहन की कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। दिनांक 08/07/2026 की रात्रि में चालक प्रकाश साहू के साथ ट्रक को एचपी पेट्रोल पम्प के सामने, पुरैनी रोड किनारे खड़ा किया गया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 587/26 धारा 305(b) BNS के तहत मामला दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर वाहन की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से ट्रक की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस टीम ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर ग्राम बड़खेरा बिहला मोड़ कच्चा मार्ग से जिला जबलपुर से चोरी गए ट्रक को बरामद कर विधिवत जप्त किया। वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई को थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक बुद्धू कुमार और राजू मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
