जिला खेल कार्यालय, कासगंज द्वारा खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए जिला स्तरीय बालक एवं बालिका चयन ट्रायल्स 5 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर, सोरों, कासगंज में आयोजित किए गए। चयन ट्रायल्स में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण तथा खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों, कासगंज में संचालित एथलेटिक्स खेल के प्रशिक्षण केंद्र पर प्रातः एवं सायंकाल प्रशिक्षक की देखरेख में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इसी क्रम में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता, जो 21 से 23 अगस्त 2026 तक कौशाम्बी में आयोजित की जाएगी, के लिए भी जिला खेल कार्यालय, कासगंज द्वारा 5 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर, सोरों, कासगंज में जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए।

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 11 अगस्त 2026 को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में अपराह्न 2:00 बजे आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।

फ्री स्टाइल वर्ग में कौशल (41-45 किग्रा), अनमोल (48 किग्रा), कन्हैया (51 किग्रा), दीपांशु (55 किग्रा), प्रवेश (60 किग्रा), कृष्णा (65 किग्रा), नागेंद्र (71 किग्रा), वंश (80 किग्रा), सनी (92 किग्रा) तथा कयूम (110 किग्रा) का चयन किया गया।

ग्रीको रोमन स्टाइल वर्ग में अखलेश (41-45 किग्रा), पवन कुमार (48 किग्रा), सचिन (51 किग्रा), दुष्यंत (55 किग्रा), राहुल (60 किग्रा), सचिन (65 किग्रा), धीरज (71 किग्रा), शिवम (80 किग्रा) तथा रिजवान (92 किग्रा) का चयन हुआ।

इस अवसर पर श्री ब्रजेश कुमार यादव, श्री रवीश कुमार, श्री अमित कुमार (सचिव, जिला बास्केटबाल संघ, कासगंज), श्री नरेन्द्र कुमार, सुश्री शिल्पी तथा श्री मुन्ना लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि एथलेटिक्स सेंटर के चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story