कासगंज शहर के अशोक नगर निवासी 23 वर्षीय युवती नेहा का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फतेहसिंह बंद रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक सबमर्सिबिल की छत पर पड़ा मिला। युवती का शव नग्न अवस्था में था और उसका गला कटा हुआ था। शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

मुहल्ला अशोक नगर निवासी बाबू खां की बेटी नेहा मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। स्वजन के अनुसार, वह अपनी बड़ी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब तीन लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह फतेहसिंह बंद रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक सबमर्सिबिल के संचालक छत पर चिड़ियों को चराने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर छत पर पड़े युवती के शव पर गई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई। डाग स्क्वायड ने भी आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक की मां जाहिदा ने बताया कि नेहा छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन निशा की शादी अक्टूबर में प्रस्तावित थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने नेहा के मोबाइल फोन, घर से निकलने के समय, रुपये और जेवर तथा उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कासगंज एसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती का शव सबमर्सिबिल की छत पर मिला है। घटनास्थल पर फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम से जांच कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story